बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री
गुरुद्वारा नामदेव भवन से राशन सामग्री का ट्रक रवाना करते एडीसी अजमेर सिंह।
सहायता
भास्कर न्यूज | मोगा
जम्मूकश्मीर में बाढ़ के कारण हुई भयानक तबाही इस कुदरती आपदा का शिकार हुए लोगों की सहायता के लिए एंटी करप्शन अवेयरनेस आर्गेनाइजेशन एवं जिले की समूह समाज सेवी संस्थाओं की ओर से रविवार को गुरुद्वारा नामदेव भवन से एडीसी (विकास) अजमेर सिंह ने राशन सामग्री के ट्रक को हरी झंडी देकर रवाना किया। गुरप्रीत सचदेवा ने बताया कि जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ के कारण अब भी हजारों की संख्या में लोग फंसे हुए हैं, जिसमें कुछ लोग अपने घरों की छतों पर बैठे हैं। ऐसे में हम सब का फर्ज बनता है कि वहां तक उनको जरूरी सम्मान खान-पान की वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने शहर वासियों का भी सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एकत्रित की गई सामग्री में कंबल, खाने-पीने की वस्तुओं के साथ पीने की बोतलें शामिल हैं, जिनको संस्था द्वारा खुद जम्मू कश्मीर में जाकर बाढ़ पीडितों को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष उत्तराखंड में आई आपदा में संस्था की ओर से शहर वासियों के सहयोग से सामान वहां पहुंचाया गया था। इस मौके पर संत बाबा कुलदीप सिंह सेखां, गुरु नानक मोदीखाना के प्रधान मंजीत सिंह मिंदी, एसके बांसल, डा. दीपक कोछड़, कृष्ण सूद, गुरुद्वारा कलगीधर दत्त रोड के अध्यक्ष डा. गरुबचन सिंह, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के अध्यक्ष नरेश बोहत, स्वर्णकार संघ के प्रधान बलवीर सिंह रामूवालिया, सांझ वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष गगन रामूवालिया, अध्यक्ष सचिन गोयल, शहीद भगत सिंह वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, मोहन लाल खुराना, बलविंदर सिंह, जरनैल सिंह सरां, राकेश कुमार, राज मनी, परमजीत, तेजेन्द्रपाल सिंह गिल, वरुण गर्ग, बलवीर सिंह, पूर्ण सिंह, नवीन जैन, रोमी बांसल, कुलभूषण सिंगला हाजिर थे।(शिवा)