दो ट्रकों की भिड़ंत में तीन जख्मी
मोगा |गांव दुन्नेकेके नजदीक रविवार को दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। उपचाराधीन ट्रक चालक बलजीत सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी गांव भाना जिला होशियारपुर ने बताया कि वह अपने ट्रक में मिट्टी लादकर गांव डरोली भाई से फिरोजपुर रोड पर पहुंचा था। इसी बीच विपरीत दिशा से रहे एक अन्य ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में दूसरे ट्रक सवार चालक डेमरू निवासी पलविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने सहायक डरोली भाई निवासी नवजोत के साथ राजस्थान ट्रक पर सामान लोड करने के लिए चला था। जैसे ही वह गांव दुन्नेके पहुंचे तो उनके ट्रकों की आपसी टक्कर हो गई। (संदीप)