करंट लगने से मजदूर की मौत
मोगा | लुधियानाके गांव चक्कर निवासी खेतीबाड़ी मजदूर की मोगा के गांव तख्तूपुरा में खेत में ट्यूबवेल मोटर चलाते समय करंट लगने से मौत हो गई। थाना निहाल सिंह वाला के हवलदार मनजिंदर सिंह ने बताया कि चक्कर (लुधियाना) निवासी 20 वर्षीय मंजीत सिंह गांव तख्तूपुरा के किसान हाकम सिंह के खेत में मजदूरी कर रहा था। शनिवार को मजदूरी करते समय जब उसने पानी की जरूरत पड़ने पर खेत में लगे ट्यूबवेल के स्विच को आन करने लगा तो करंट की चपेट में गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर मौजूद उसके साथियों ने घटना की सूचना तुरंत किसान हाकम सिंह को दी, जिसने इस संबंधी थाना निहाल सिंह वाला पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को सिविल अस्पताल मोगा से मृतक के पिता सुखदेव सिंह के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने उपरांत शव वारिसों को सौंप दिया।(संदीप)