- Hindi News
- चूरा पोस्त, हेरोइन नशीले पाउडर समेत सात काबू
चूरा पोस्त, हेरोइन नशीले पाउडर समेत सात काबू
नस्लें
भास्कर न्यूज | मोगा
पुलिसने गश्त के दौरान सात लोगों को काबू कर उनके पास से भारी मात्रा में चूरा पोस्त, हेरोइन नशीला पाउडर बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। जबकि एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
थाना मैहना के एएसआई वकील सिंह ने बताया कि गांव कपूरे के पास गश्त के दौरान जगसीर सिंह उर्फ लाडी निवासी गांव खोसा जलाल खाना कोटईसे खां को काबू कर उसके पास से 7 किलो चूरा पोस्त बरामद किया हैं। इसी तरह थाना सिटी साउथ के अधीन पड़ते आरजी थाना चडिक के एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि उन्होंनें गश्त के दौरान गांव चडिक के पास से रेशम सिंह निवासी शेहना जिला बरनाला को काबू कर उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन 150 रुपए की नकदी बरामद की है। इसी तरह थाना सदर के एएसआई भागमल्ल ने बताया कि उन्होंनें गश्त के दौरान गांव घल्लकलां के रजवाहे के पुल के पास से दविंदर सिंह निवासी गांव बुक्कनवाला को काबू कर उसके पास से 100 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है इसी तरह एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगतार सिंह ने बताया कि उन्होंनें गश्त के दौरान गांव डरोली भाई के पास से एक इनोवा गाड़ी को रोककर शंका के चलते जब उसकी तलाशी ली तो उसमें से 175 किलो चूरा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर गाड़ी में बैठे सुखदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी हरीपुर थाना रानियां जिला सिरसा, मनदीप सिंह निवासी ऐलनाबाद जिला सिरसा गुरमीत सिंह उर्फ मीता निवासी गांव ढक्का थाना रानियां जिला सिरसा को मौके से काबू कर लिया जबकि गुरप्रीत सिंह उर्फ घैंट निवासी हरीपुर थाना रानियां जिला सिरसा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। प्रभारी जगतार सिंह ने बताया कि काबू किए लोगों के खिलाफ पुलिस ने थाना सदर में मामला दर्ज किया हैं। (गुलाटी)