पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रवण की तरह करनी चाहिए अपने माता पिता की सेवा : अक्षित जैन

श्रवण की तरह करनी चाहिए अपने माता-पिता की सेवा : अक्षित जैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामलीला के मंच पर नारद मोह का दृश्य पेश करते पात्र।

रामलीला में स्टेज का उदघाटन करते यूथ अकाली नेता अक्षित जैन।

भास्कर न्यूज| मोगा

सीतास्वयंवर कला केन्द्र की ओर से भगवान राम की लीलाओं पर आधारित रामलीला का शुभारंभ शनिवार रात्रि यूथ अकाली नेता अक्षित जैन ने रीबन काटकर किया। इससे पहले विधायक जोगिंदर पाल जैन की बेटी रोहिणी जैन ने भगवान राम के दरबार में ज्योति प्रज्वलित की। वहीं रामलीला के पहले दिन भजन गायक महेन्द्र कोमल ने एक गणेश गौरी नंदन लाज राखो तुम हमारी.., गणपति वंदना के साथ शुरुआत की। वहीं पात्रों द्वारा मंच पर नारद मोह और श्रवण वध के दृश्य दिखाए गए। मुख्यातिथि यूथ नेता अक्षित जैन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां हमें धर्म के बारे में जानकारी मिलती है, वहीं रामलीला से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए कि जैसे श्रवण ने अपने अंधे माता-पिता की सेवा करके पुण्य प्राप्त किया वैसे हमें भी माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। कमेटी अध्यक्ष मास्टर सुखदेव अरोड़ा ने बताया कि दस दिन तक चलने वाली इस रामलीला में रोजाना अलग-अलग दृश्य दिखाए जाएंगे, जिसमें भरत मिलाप, लक्ष्मण मूर्छा, सीता स्वयंवर, सीता हरण, मेघनाथ वध, राम बनवास, लंका दहन, राम-रावण का युद्ध भगवान राम का अयोध्या वापस आने पर राज तिलक आदि दृश्य आकर्षण के केन्द्र होंगे। इस दौरान कमेटी की ओर से अक्षित जैन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके रोहिणी जैन, प्राची जैन, हकीकत राय, अमरेश बग्गा, पंडित श्याम लाल, बिट्टू अरोड़ा, परमजीत सिंह गिल, राजेश चांद, हरभजन गिल, बलविंदर अरोड़ा, मंगत राय, बलदेव खालसा आदि हाजिर थे।(शिवा)