- Hindi News
- गोवंश को खुला छोड़ने की बजाय भेजें गोशाला: पलता
गोवंश को खुला छोड़ने की बजाय भेजें गोशाला: पलता
गोपाल गोशाला में गायों को चारा डालते भाविप के सदस्य।
भास्कर न्यूज| मोगा
भारतविकास परिषद की ओर से रविवार को गोपाल गोशाला में गायों को हरा चारा तूड़ी डालकर सेवा की गई, वहीं कोटकपूरा रोड स्थित निर्मोही कुष्ट आश्रम में जाकर 160 परिवारों को दूध फल वितरित किए गए।
भाविप के जिला अध्यक्ष शिव पलता ने कहा कि शास्त्रों में गाय को माता कहा गया है। लेकिन बहुत दुख की बात है कि हमारे देश में गो माता को मां का दर्जा मिलने के बाद भी समाज में सम्मान नहीं मिल रहा। यही गाय सड़कों पर आवारा घूम रही है। जबकि हमें चाहिए कि इन गायों को गौशालाओं में भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए कि गो तस्करी करने वालों को पकड़कर उन्हें सलाखों में भेजें, ताकि हिंदू धर्म को ठेस पहुंचाने वाले खुले बाजारों में घूम सकें। इस दौरान गोशाला के अध्यक्ष चमन लाल गोयल ने कहा कि संस्था की ओर से 1 हजार के करीब गाय गोशाला में रह रही है। इस अवसर पर भाविप के अध्यक्ष एसके जैन, निशि राकेश विज, खुशवंत राय जोशी, मदन लाल गोयल, सोहन लाल सेठी, महेन्द्र जिंदल, एस.के.बांसल, रमन गोयल, परमजीत गर्ग आदि उपस्थित थे।(शिवा)