पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकदी चुराने के आरोप में दो नामजद

नकदी चुराने के आरोप में दो नामजद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |थाना निहालसिंह वाला पुलिस ने घर दुकान से नकदी सामान चोरी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हवलदार सिकंदर सिंह ने बताया कि केसर सिंह निवासी बारेवाला ने अपनी शिकायत में कहा कि 14/15 अगस्त की रात गांव के ही गुरदेव सिंह उर्फ गोरी सुखविंदर सिंह उर्फ कोरी ने उसकी दुकान का रोशनदान तोड़कर दुकान के गल्ले में 1700 रुपए दुकान के साथ जाने वाले घर के कमरे की अलमारी में से 47 हजार रुपए एक मोबाइल फोन चोरी करके ले गए।(गुलाटी)