पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीडि़तों के लिए सीनियर सिटीजंस ने की प्रार्थना

बाढ़ पीडि़तों के लिए सीनियर सिटीजंस ने की प्रार्थना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | सीनियरसिटीजन कौंसल मोगा की बैठक कौंसल अध्यक्ष सरदारी लाल कामरा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जम्मू कश्मीर में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए दुख प्रगट किया गया भगवान से सुख शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इसके अलावा पंजाब सरकार को अपील की गई कि जुलाई 2014 से बनती डी.ए की किश्त रिटायर्ड पेंशनर्स को तुरंत जारी की जाए पिछला बकाया राशि की अदायगी भी की जाए। सरकार से अपील की गई कि जिला स्तर पर बुजुर्ग भलाई एक्ट को लागू करन के लिए गठित की गई कमेटियों को निर्देश जारी किए जाए ताकि वह आम लोगों को जानकारी देने के लिए पुख्ता प्रबंध कर सके। इसके अलावा सीनियर सिटीजनों को बस किराए में 50 फीसदी तक छूट देने के लिए अपील की गई। इस बैठक में दविंदर गुप्ता, लाल सिंह, प्रतीम प्रीत, मेजर घोलिया, जसकरन सिंह, प्रतीम चीमा, डा. राजिंद्रपाल सिंह, मेजर समरा, सुरजीत कंडा, निरंजन सिंह, हरभजन सिंह, जीत सिंह, अमरजीत अग्रवाल, अवतार सिंह, सुदर्शन सिंह, जरनैल सिंह आदि उपस्थित थे। (गुलाटी)