24 जरूरतमंदों को बांटा राशन
जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित करते मोगा यूथ वेलफेयर क्लब के सदस्य।
भास्कर न्यूज| मोगा
मोगायूथ वेलफेयर क्लब की ओर से कैंप कपड़ा मार्केट स्थित शिव मंदिर के बाहर 28 वां राशन वितरित समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान जरूरतमंद 24 परिवारों को महीने भर का घरेलू राशन दिया गया गया।
राशन वितरण की रस्म मुख्यातिथि कर्मजीत सिंह ने अदा की। उन्होंने क्लब की ओर से किए जा रहे समाज सेवी कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गरीब सेवा करना बहुत पुण्य का काम है। हर एक इंसान का फर्ज बनता है कि वह अपनी नेक कमाई में अधिक से अधिक गरीबों की सहायता करें। अध्यक्ष नीरज बठला ने कहा कि क्लब द्वारा इसी प्रकार समाज सेवी कार्य जारी रखेंगे जाएंगे। क्लब द्वारा समारोह के अंत में मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरपरस्त अशोक धमीजा, मनप्रीत शर्मा, डिंपल राजदेव, संजय कुमार, प्रभजोत गिल, बिल्ला धमीजा, काला गाबा, हरदेव सिंह बावा, विशाल कुमार, हंसराज मदान, दीपक खुराना, निक्कू अरोड़ा हाजिर थे।(शिवा)