शिक्षा के लिए करेंगे प्रयास : बराड़
बैठक करते भाजपा एजुकेशन सेल के सदस्य।
भास्कर न्यूज| मोगा
भारतीयजनता पार्टी और एजुकेशन सेल की बैठक रविवार को कन्वीनर केवल सिंह बराड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक की अगुवाई करते हुए जम्मू कश्मीर में आई आपदा से निपटने के लिए जहां राहत सामग्री भेजने का फैसला लिया गया वहीं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि भारत में आज भी बहुत से बच्चे ऐसे है जो किसी कारण वंश स्कूलों में नहीं जा सकते और पढ़ाई से वंचित रह जाते है।
भाजपा एजुकेशन सेल की ओर से ऐसे बच्चों को स्कूलों में भेजकर शिक्षा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि देश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित रह सके। बैठक में जिला अध्यक्ष परमिंदर सिंह सैंभी महासचिव रमन गांधी ने कहा कि एजुकेशन सेल की ओर से समय समय पर जाकर स्कूलों में पौधे लगाने के साथ बच्चों को मिलने वाले खाने मिड डे मील की जांच की जाती है ताकि बच्चों को किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि एजुकेशन सेल की पिछले दिनी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी से बैठक हुई थी। जिसमें उन्होंने भी शिक्षा के मयार को ऊंचा उठाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संदीप कक्कड़, विकास मित्तल, मुखत्यार सिंह, संदीप पलता, दीपक जिंदल, गणेश शर्मा, दलजीत सिंह आदि उपस्थित थे। (शिवा)