पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 108 एंबुलेंस में दिया बच्ची को जन्म, स्टाफ ने करवाई सुरक्षित प्रसूति

108 एंबुलेंस में दिया बच्ची को जन्म, स्टाफ ने करवाई सुरक्षित प्रसूति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |गांव चोटियांठोबा निवासी गर्भवती की 108 एंबुलेंस में ही तबीयत बिगड़ गई, जिससे स्थिति बिगड़ते देख तुरंत एंबुलेंस में तैनात ईएमटी पायलट ने एंबुलेंस में मौजुद डिलिवरी किट की सहायता से महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई और उसे तुरंत सिविल अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने जच्चा बच्चा को बिल्कुल तंदुरूस्त बताया है। 108 एंबुलेंस के ईएमटी निरवैल सिंह पायलट बलजीत सिंह सर्वजीत सिंह ने बताया कि उन्हें शनिवार को सांय 6.50 पर गांव चोटियां ठोबा से प्रसूति के लिए महिला बलजीत कौर प|ी गुरमेल सिंह को सिविल अस्पताल पहुंचाने संबंधी काल आई। जब वह गर्भवती बलजीत कौर को सिविल अस्पताल ले जा रहे थे तो इसी बीच जब वह मोगा बाइपास के नजदीक स्थित पावर ग्रिड के पास पहुंचे तो महिला की प्रसव पीड़ा अचानक बढ़ गई, जिस पर उन्होंने तुरंत एंबुलेंस में मौजूद डिलीवरी किट की सहायता से महिला बलजीत कौर की आपातकालीन स्थिति में डिलीवरी करवाई महिला ने बच्ची को जन्म दिया। डाक्टरों ने मां बच्ची की हालत सामान्य बताई है। (संदीप)

सत्यम काॅलेज आफ एजुकेशन में कैंप दौरान जांच करते माहिर डाक्टर।

डा. अनुराग बांसल को सम्मानित करते डिप्टी कमिश्नर परमिंदर सिंह गिल

कैंप में 230 लोगों की नेत्र जांच 20 आपरेशन के लिए चयनित

भास्कर न्यूज| मोगा

श्रीमति सरोज बांसल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आंखों का नौवां मुफ्त जांच कैंप का आयोजन सत्यम कालेज आफ एजुकेशन गांव घलकलां में आयोजित किया गया। कैंप का शुभारंभ डिप्टी कमिश्नर परमिंदर सिंह गिल ने रीबन काटकर किया।

इस मौके पर कालेज चेयरमैन सुरेन्द्रपाल बांसल, महासचिव प्रेम कुमार गोयल, डायरेक्टर भावना बांसल ने आए मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान डीसी परमिंदर सिंह गिल ने कहा कि आंखें मनुष्य के शरीर का बहुमूल्य अंग है। दृष्टि का सही होना मनुष्य के लिए एक श्राप है। उन्होंने सरोज बांसल चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रयास की प्रशंसा की। कैंप के दौरान डा. सुशील कुमार गुप्ता मोगा, डा. अनुराग बांसल लुधियाना वाले की टीम की ओर से लगभग 230 मरीजों का चेकअप करके उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित की। कैंप के दौरान 20 मरीजों का चयन आॅपरेशन के लिए किया गया, जिनका ट्रस्ट की ओर से ही निशुल्क आपरेशन करवाया जाएगा। डा. बांसल ने कहा कि आंखों के बिना जीवन अधूरा है। हमें इसकी सांभ संभाल करनी चाहिए।