पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूल्य शिक्षा एक चुनौती विषय पर हुआ सेमिनार

मूल्य शिक्षा एक चुनौती विषय पर हुआ सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |लाला लाजपतराय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मूल्य शिक्षा एक चुनौती विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन आईसीएसएसआर नई दिल्ली की सहायता से आयोजित किया गया। सेमिनार में मुख्य मेहमान के तौर पर डा. केके शर्मा, नार्थ वेस्ट यूनिवर्सिटी के शिलांग, डा. कुलविंदर, डा. कुलदीप पुरी ने ज्योति प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। प्रिंसिपल डा. तृप्ता शर्मा ने आए हुए मुख्य मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके डा. केके शर्मा ने बच्चों को आज के समय में मूल्यों की आवश्यकता के बारे में बताया। डा. शर्मा ने कहा कि विज्ञान में उन्नति के कारण बहुत से परिवर्तन आए है। इस परिवर्तन के कारण मानव जीवन में मूल्यों का गिरता स्तर एक तरह से हमारी शिक्षण प्रक्रिया को भी प्रभावित कर रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षा मूल्यों को पतन से बचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। डा. कुलदीप ने कहा कि जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान छात्र आसानी से कर सकते है। हमें छात्रों को पाठ्यक्रम की पुस्तकों के अतिरिक्त अन्य पुस्तकें पढ़ने के लिए भी प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम दौरान मूल्य पतन पर पुस्तक का विमोचन किया गया। मंच का संचालन डा. अजय ने किया। कार्यक्रम दौरान डा. मुकेश अरोड़ा, डा. सीमा चोपड़ा, डा. मनिंदरजीत सिंह ने भी मूल्यों के गिरते स्तर शिक्षा के साथ उनके संबंधों बारे बताया। इस मौके डा. तृप्ता शर्मा ने विभिन्न कॉलेजों के अध्यापकों को सम्मानित किया।