वाहन की चपेट आने से व्यक्ति जख्मी
मोगा |गांव कोटमोहम्मद खान में रविवार की सुबह सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार करने की कोशिश करते व्यक्ति को चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रुप में घायल हो गया। उसके परिजनों ने उसे पहले कस्बा कोटईसेखां के सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया, जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद भी उसकी गंभीर हालत को देखते हुए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव कोटमुह मदखां निवासी 50 वर्षीय अजीत सिंह पुत्र शिंगारा सिंह रविवार को गांव में ही पैदल घर से बाहर कुछ सामान खरीदने आया था। जैसे ही वह सड़क पार करने की कोशिश करने लगा तो एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। (संदीप)