नशीले पदार्थों समेत तीन लोग गिरफ्तार
पुलिसने गश्त दौरान तीन लोगों को काबू कर उनके पास से हेरोइन, नशीला पाउडर और अवैध शराब बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना सदर के एएसआई मंगल सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव घलकलां के रजवाहे पुल के पास से इकबाल सिंह निवासी बुक्कन वाला को काबू कर उसके पास से दो ग्राम हेरोइन, सैमसंग मोबाइल फोन 200 रुपये की नकदी बरामद की है। इसी तरह एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव डरोली भाई के पास गश्त के दौरान छिंदा सिंह निवासी बुक्कन वाला को काबू कर उसकी तलाशी लेने उपरांत उसके पास से 150 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। इसी तरह थाना बाघापुराना के एएसआई राम लुभाया ने बताया कि उन्होंने गांव कोटला रायका निवासी बलजीत सिंह को काबू कर उसके पास से 100 किलो लाहन सवा सात बोतल शराब अवैध बरामद की है। (गुलाटी)