- Hindi News
- बलविंदर कौर बनी मिड डे मील कुक यूनियन की जिलाध्यक्ष
बलविंदर कौर बनी मिड-डे-मील कुक यूनियन की जिलाध्यक्ष
दर्जाचार मिड-डे-मील कुक यूनियन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष कर्मचंद चंडालिया की प्रधानगी में सरकारी कन्या स्कूल मेन बाजार में हुई। इस दौरान फाजिल्का की जुझार नेता राधा रानी की ओर से जिले की प्रधानगी से इस्तीफा देने के चलते सर्वसम्मति से फाजिल्का की बलविंदर कौर को जिलाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर पंजाब से आए पदाधिकारियों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंजाब मिड-डे-मी की उप प्रधान परमजीत कौर, बलविंदर कौर, सोहन लाल, अमरजीत कौर, कुलदीप कौर, मंजीत कौर, ऊषा रानी, शीला देवी आदि हाजिर थीं। (गुलाटी)
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बलविंदर कौर को सम्मानित करते प्रदेश अध्यक्ष कर्मचंद चंडालिया।