पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल अस्पताल से दवा लेने आई महिला का पर्स चोरी

सिविल अस्पताल से दवा लेने आई महिला का पर्स चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविलअस्पताल में सोमवार को जिला बरनाला के गांव मौड़ से दवाई लेने पहुंची महिला ओपीडी परिसर में डॉक्टर के कमरे के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी।

इसी दौरान अज्ञात चोर उसके हाथ में पकड़े लिफाफे की बेल्ट काटकर उसमें से पर्स उड़ाकर ले गया। जब उसने लिफाफे को फटा देखा तो उसमें से उसका पर्स गायब था। गांव मौड़ निवासी महिला रानी प|ी नायब सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह वह सिविल अस्पताल में दवाई लेने के लिए आई थीं। ओपीडी परिसर के बाहर 10 रुपए देकर पर्ची कटवाने के बाद वह डाक्टर के कमरे के बाहर लगे बैंच पर बैठी थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके हाथ में पकड़े लिफाफे को बैल्ट से काटकर उसमें रखा पर्स चोरी कर ले गया। महिला ने बताया कि पर्स में 800 रुपये की नकदी कुछ जरूरी दस्तावेज थे। उसके शोर मचाने पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने उक्त व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन चोर का पता नहीं चला। इस पर किराए दवाई लेने के पैसे होने पर वहां मौजूद लोगों ने महिला की आर्थिक तौर पर मदद की। उल्लेखनीय हे कि इससे पहले भी कई महिलाओं के सिविल अस्पताल की ओपीडी से पर्स चोरी हो चुके हैं। इस बारे में एसएमओ डा. अरविंदरपाल सिंह गिल से बात की तो उन्होंने कहा कि वह सेहत विभाग को अस्पताल में सिक्योरिटी बढ़ाने संबंधी अवगत करवा चुके हैं। (संदीप)

घटना की जानकारी देती रानी।