पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुओं के ज्योति जोत दिवस पर समागम का आयोजन

गुरुओं के ज्योति जोत दिवस पर समागम का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवसिंघावालाm के प्रसिद्ध धार्मिक स्थान गुरुद्वारा भगत भाई सेवा सिंह में सोमवार को गुरु अमरदास और गुरु रामदास के ज्योति जोत दिवस पर समागम का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दूर से पहुंची संगत ने गुरु साहिबों के चरणों में नतमस्तक हो हाजिरी लगवाई।

श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी की ओर से सुखमणि साहिब और जप जी साहिब के पाठ किए गए। इसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के धर्म प्रचारक भाई लखबीर सिंह ने संगत को गुरु साहिबों के चरणों से जोड़ा। गुरुग्रंथ साहब के सामने अरदास के उपरांत चाय और बिस्कुट का लंगर संगत में वितरित किया गया।

इस अवसर पर सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी के परमजीत सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिट्टू, रागी जगीर सिंह, गुरतेज सिंह, लाल सिंह, केवल सिंह सिंघावालिया, सुरजीत सिंह, मलकीत सिंह, पूर्व मैंबर कश्मीर सिंह, राजविंदर कौर, सुखजीत कौर, बलजीत कौर, जोगिंदर सिंह जसपाल आदि उपस्थित थे। (संदीप)

धार्मिक समागम में उपस्थित संगत हाजिरी लगवाते हुए।