- Hindi News
- जे गुरु फड़दा बाहं असी..., भजनों से भक्ति रस बिखेरा
जे गुरु फड़दा बाहं असी..., भजनों से भक्ति रस बिखेरा
मोगा| वेदांतपरिवार की ओर से रविवार की सांय वेदांत भवन में सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का आगाज भजन गायकों ने जहां भजनों के माध्यम से किया। वहीं वेदांत परिवार के समस्त सदस्यों ने ब्रह्मलीन स्वामी वेदांता नंद महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित करके ज्योति प्रज्वलित की। भजन गायक पंकज दुबे ने सतगुरु तुम्हारे प्यार ने जीना सिखा दिया.., प्रिया ने जे गुरु फड़दा बांह असी रूल जाना सी.., वेदांत परिवार के सेवादार सोहन लाल सेठी ने मुख दुनिया मोड़ेगी श्यामा तूं मुखड़ा मोड़ी.., मेरी लगी प्रीती नू श्यामा तूं कदे तोड़ी.., आदि भजनों से जहां भक्ति रस बिखेरा। वहीं वेदांत परिवार के सेवादार प्रो. वीके सूद ने बताया कि वेदांत परिवार की ओर से महाराज जी के पदचिन्हों पर चलते हुए जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के साथ उन्हें धार्मिक ज्ञान भी दिया जाता है। इस दौरान गुरुदेव की आरती करके श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मीरा सूद, पंडित सत्य नारायण, धर्मपाल मित्तल, सीता राम जैदका, गायत्री जैदका, जगदीश कंबोज, खुशवंत राय जोशी आदि उपस्थित थे।(शिवा)
वेदांत भवन में सत्संग करते वेदांत परिवार के सदस्य।