पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवनियुक्त आफिसर्स को शपथ दिलाई

नवनियुक्त आफिसर्स को शपथ दिलाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायंसक्लब मोगा विशाल की ओर से रविवार को ताजपोशी समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने विशेष रूप से उपस्थित जिला 321 एफ गर्वनर राजीव गोयल का स्वागत किया गया। उन्होंने क्लब के समाज सेवी कार्यों की सराहना की।

समारोह की प्रधानगी पूर्व गर्वनर केके वर्मा ने नवनियुक्त आफिसर्ज को समाज सेवी कार्यों की शपथ दिलाकर की। उन्होंने सभी क्लब मेंबरों को समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। वहीं अध्यक्ष अश्विनी सिंगला, सचिव प्रेमदीप बांसल, कैशियर रिपन बांसल को क्लब का बैच लगाकर क्लब द्वारा चल रहे प्रोजेक्ट को पूरा करने नए प्रोजेक्ट लगाने की प्रेरणा दी। समारोह में सचिव प्रेमदीप बांसल ने पिछले वर्ष किए मानवता की सेवा के कार्यों की रूपरेखा पेश की।

समागम में विशेष रूप से उपस्थित बीडीओ योगेश सोनी ने लायन क्लब इंटरनेशनल के इतिहास के प्रति जागरूक करवाया। प्रधान अश्विनी सिंगला ने उपस्थित मेंबरों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर रविंदर सीए, प्रमोद गोयल, अविनाश गुप्ता, दविंदरपाल रिंपी, दीपक तायल, दीपक जिंदल, प्रदीप बांसल, गुरप्रीत जस्सल, राकेश जैसवाल, आशीष बोबी, गुरप्रीत सिंह, विनोद बांसल, विनय, प्रवीण बांसल, खुशील कांसल हाजिर थे। (शिवा)

क्लब के गर्वनर को सम्मानित करते लायन क्लब मोगा विशाल के सदस्य।