गोयल बने विजिलेंस कमेटी के सदस्य
मोगा| राज्यसरकार की ओर से लेबर विभाग की विजिलेंस कमेटी मोगा का गठन किया गया, जिसमें रविंदर गोयल सीए को सदस्य नियुक्त किया गया। लेबर विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी विश्वजीत खन्ना की ओर से जारी नोटीफिकेशन मे मोगा के रविंदर गोयल के साथ एनजीओ एसके बांसल, पूर्व पार्षद गुरविंदर सिंह बबलू को भी इस कमेटी में बतौर सदस्य नियुक्त किया गया है। रविंदर गोयल के सदस्य बनने पर जहां कैंब्रिज स्कूल के डायरेक्टर दविंदरपाल सिंह रिंपी, बाबा कुंदन सिंह लॉ कॉलेज के डायरेक्टर प्रमोद गोयल ने खुशी का इजहार किया है। (शिवा)