पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक बेकाबू हुआ, तीन जख्मी

बाइक बेकाबू हुआ, तीन जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| अपनीभांजी को बाइक पर स्कूल छोड़ने जा रहे व्यक्ति का सड़क के बीचों-बीच आए बच्चे के कारण बाइक से संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक गिर गया और उस बच्चे समेत तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। उपचाराधीन जसपिंद्र सिंह निवासी जलालाबाद ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपनी भांजी पूजा को बाइक पर स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी बीच 14 वर्षीय जगमोहन अचानक गांव जलालाबाद से फतेहगढ़ जाती सड़क के बीचों-बीच गया। वह भी पैदल ही स्कूल जा रहा था। उसने जगमोहन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसकी बाइक जगमोहन से टकराने के बाद बेकाबू हो पलट गई। उन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी भांजी पूजा और जगमोहन की हालात को गंभीर देखते हुए उन्हें फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। (संदीप)