पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेरोइन नशीली दवा समेत चार काबू

हेरोइन नशीली दवा समेत चार काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने विभिन्न स्थानों पर गश्त के दौरान 4 लोगों को काबू कर उनके पास से हेरोइन, शराब और नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली दवाई की शीशियां बरामद की हैं। थाना बधनी कलां के हवलदार इकबाल सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान गांव रनियां निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ कुका को काबू कर उसके पास से 24 बोतलें शराब बरामद की है। इसी तरह थाना कोटईसे खां के हवलदार गुरमेज सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान गांव उमरियाना में दर्शन सिंह निवासी खोसा कोटला को काबू कर उससे 6 बोतल शराब की बरामद की है। इसी तरह थाना सदर के एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि गांव धल्लेके में गश्त के दौरान बाइक सवार बलजीत सिंह निवासी रंडियाला की तलाशी ली तो उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना बाघापुराना के सब इंस्पेक्टर रूपचंद ने बताया कि गश्त के दौरान गांव चन्नूवाला में चमकौर सिंह उर्फ कोरा निवासी हाकम सिंह वाला को काबू कर उससे नशीली दवा की 25 शीशियां बरामद की है। (गुलाटी)

बर्बाद करता नशा

मोगा | गांवइंदगढं में नशे के लिए पैसे देने पर दो बेटों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी मां को पीट डाला। पुलिस ने दोनों बेटों समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। चौकी किशनपुरा कलां के एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि स्वर्ण कौर प|ी सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा इन्द्रजीत सिंह नशे का आदि है और वह अकसर उससे नशे के लिए पैसे मांग करता है। 19 की रात को उसने नशे के लिए पैसे मांगे, जब उसने देने से मना कर दिया तो इन्द्रजीत सिंह मिट्ठू सिंह ने अपने तीन साथी जज सिंह, काला सिंह लाडा सिंह के साथ मिलकर उस पर हमला कर घायल कर दिया। (गुलाटी)

मोगा | शराबतस्करी के मामले में आरोपी को सिविल जज की अदालत ने सोमवार को साढ़े तीन साल कैद सात हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। जानकारी अनुसार थाना बाघापुराना पुलिस ने 13 अगस्त 2008 को गश्त के दौरान एक व्यक्ति से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई थी। आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह के रूप में हुई थी, जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में सोमवार को अदालत ने दोषी को साढ़े तीन साल कैद सात हजार जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया। (संदीप)

मोगा | पुलिसने चार लोगों को काबू कर उनसे हेरोइन, शराब नशीली दवा बरामद की है। थाना निहाल सिंह वाला के हवलदार जगसीर सिंह ने