पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचें दुकानदार : डीएचओ

मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचें दुकानदार : डीएचओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | सोमवारको सेहत विभाग की टीम ने विभिन्न बाजारों में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की रेहडिय़ों और दुकानों पर चेकिंग कर दुकानदारों को मिलावट रहित खाद्य पदार्थ बेचने की अपील की। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जीवन कुमार, सैनेटरी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह, दीवान चंद ने प्रताप रोड, रेलवे रोड, मेन बाजार, अकालसर रोड, लुधियाना रोड, सब्जी मंडी में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की दुकानों की चेकिंग की। डाॅ. जीवन कुमार ने कहा कि सिविल सर्जन डाॅ. रेणु मंगला के आदेशों पर सोमवार को यह अभियान चलाया गया है, ताकि लोगों को त्योहारों के सीजन के दौरान मिलावटी पदार्थ बेचे जाए। टीम ने कई रेहडिय़ों पर बिक्री के लिए रखे गए ज्यादा पके गले सड़े फल भी फिंकवाए। डा. जीवन ने चेतावनी दी कि थोड़े लालच के लिए एेसा करने वालों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। (संदीप)

अमृतसर रोड पर फ्रंट की रेहड़ी वाले को चेतावनी देते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।