शुभम बने नौजवान सभा के अध्यक्ष
मोगा |भारतीय वाल्मीकिनौजवान सभा की बैठक भगवान वाल्मीकि मंदिर में हुई। बैठक की प्रधानगी सभा के चेयरमैन अरुण बोहत, डिप्टी चेयरमैन सोनू अरोड़ा ने की। इसमें जिला प्रधान बंटी बोहत ने शहरी बाडी का गठन किया, जिसमें शुभम सौदा को शहरी प्रधान, विनय बोहत को उप प्रधान, अमित सौदा को सचिव, गुरबख्श सहोता को प्रैस सचिव, राहुल सौंदा, कर्मवीर बोहत, नवीन चांवरिया, अर्जुन चांवरिया को मेंबर नियुक्त किया गया। उन्हें सभा के सदस्यों की ओर से सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला महासचिव विक्की, उप प्रधान कमल सारवान, कैशियर नरेश सारवान, हैपी चोंबड़, भाजपा नेता विनीच चोपड़ा, भावाधस अध्यक्ष नरेश बोहत, शम्मी बोहत, राजेन्द्र गंगू, करणदीप सिंह, दीपा घाली, विजय घाली हाजिर थे।(गुलाटी)