पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबीवीपी में करवाया सम्मान समारोह

एबीवीपी में करवाया सम्मान समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक पत्ती उसंग स्थित धर्मशाला में जिला प्रधान गुरशरण सिंह की प्रधानगी में हुई, जिसमें सिटी टीम का गठन किया गया। इसमें हरमनदीप सिंह को शहरी प्रधान, गुरकीरत सिंह लक्की को सीनियर उप प्रधान, अमन को उप प्रधान, रणदीप सिंह दीप, मंदीप खन्ना को उप प्रधान, नीरज कुमार को महासचिव, राजा गिल को ज्वाइंट सचिव, परमिंदर सिंह को ज्वाइंट सचिव, रमुख सिंह को प्रैस सचिव, मनिंदर सिंह को सचिव नियुक्त किया गया, जिन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आदि धर्म समाज के जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने सभी सदस्यों को भगवान वाल्मीकि की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर ऋषि मोगा, दीप सिंह, गुरप्रीत सरां, रवि अरोड़ा, सन्नी, जसप्रीत सिंह, जगसीर सिंह, रमनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह,जस्सा बहोना हाजिर थे।(गुलाटी)