पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां भगवती की भेंटों पर झूमे श्रद्धालु

मां भगवती की भेंटों पर झूमे श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगालीकारीगर एवं स्वर्णकार संघ की ओर से सर्राफा बाजार में मां भगवती के अर्ध रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें संघ के समूह दुकानदारों ने मिलकर मां भगवती को दरबार में गणपति पूजन करके ज्योति प्रज्जवलित की।

इस दौरान भजन गायकों की ओर से मां भगवती का गुणगान भेंटों से किया गया। भजन गायक कपिल धीर ने गणपति अराधना पक्की भेंटों के साथ जागरण का आगाज किया। वहीं भजन गायक लखविंदर लक्खा ने तेरा लक्ख लक्ख शुक्र मनाउंदे हां, तेरा ही दित्ता खांदे हां.. रंग बरसे दरबार मईयां जी तेरे रंग बरसे.. आदि भेंटों से अपनी हाजिरी लगवाई।

स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष बलवीर सिंह रामू वालिया ने कहा कि शहर के सर्व कल्याण के लिए समय-समय पर बाजार में धार्मिक आयोजन करवाए जाते हैं। इसमें श्री सुखमणि साहिब के पाठ, गणपति महोत्सव, विश्वकर्मा पूजन आदि धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक कार्य भी किए जाते है।

जागरण के अंत में भजन गायकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गणपत पाटिल, यशपाल पाली, हुकम चंद, सुखचैन रामू वालिया, ओम प्रकाश, दविंदर जोड़ा, प्रदीप कुमार बजानिया आदि उपस्थित थे।(शिवा)