पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुगर चेतना प्रदर्शनी जागरुकता कैंप में 200 लोगों की जांच

शुगर चेतना प्रदर्शनी जागरुकता कैंप में 200 लोगों की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| शुगरचेतना सोसायटी मोगा की ओर से रविवार सांय माता चिंतपूर्णी चेरिटेबल अस्पताल एवं जागरण हाल गीता भवन में शुगर चेतना प्रदर्शनी, अवेयरनेस कैंप एवं एजुकेशनल तंबोला गेम का आयोजन किया गया।कैंप का शुभारंभ एसडीएम सुरेंद्र कौर ने रीबन काटकर किया। इस दौरान डाॅ. अमृतपाल सिंह सोढ़ी, पंचम अस्पताल लुधियाना के डाॅ. आरपी सिंह, डाॅ. सुमेश हांडा जालंधर की ओर से लोगों को शुगर दिल के होने वाले प्रभाव की जानकारी दी। कैंप में करीब 200 लोगों की शुगर जांच समेत हेपाटाइटिस बी सी का भी चेकअप किया गया। इस मौके पर सोसायटी के प्रदीप मंगला, जयपाल, साहिल सचदेवा, प्रवीण गर्ग, पूर्व पार्षद प्रेम चंद, पूर्व पार्षद जगदीश छाबड़ा, संजीव ग्रोवर, प्रेस सचिव प्रदीप नरूला आदि सदस्य उपस्थित थे। (शिवा)

एसडीएम सुरेंद्र कौर को सम्मानित करते सोसायटी सदस्य।