पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाम तक सीटों के बंटवारे पर नहीं बनी बात

शाम तक सीटों के बंटवारे पर नहीं बनी बात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच शनिवार को सीटों की बंटवारे को लेकर कोई निर्णायक फैसला नहीं हो सका है। भाजपा की ओर से आॅब्जर्वर लगाए गए मनोरंजन कालिया ने पहले भाजपा की जिलास्तर की लीडरशिप के साथ बैठक की और बाद में विधायक जोगिंदरपाल जैन के साथ करीब 2 से 3 घंटे तक बातचीत की। मगर कोई निर्णायक फैसला नहीं हो सका है। भाजपा अपनी सीट प्रतिशतता बढ़ाना चाहती है जबकि अकाली दल ने इससे साफ इंकार कर दिया है।

अपने पदाधिकारियों के साथ स्टेट उपाध्यक्ष मोहन लाल सेठी के आवास पर बैठक के बाद मीडिया से बात कर ही रहे थे कि मौके पर ही विधायक जोगिंदरपाल जैन भी पहुंच गए। दोनों से सीटों की बांट को लेकर सवाल पूछा तो विधायक जैन ने साफ कहा पार्टी हाईकमान इजाजत नहीं दिंदी, बीच में ही मनोरंजन कालिया बोले दरिया दिल हैं जैन साहिब दे देणगे सीटां और माहौल हंसी वाला हो गया। विधाय जैन ने कहा कि अभी तक 33-17 पर ही सहमति है। दोनों नेाताअों ने कहा कि अभी इस पर फैसला होना बाकी है और जल्द ही सीनियर लीडरशिप के साथ मिलकर फैसला कर लिया जाएगा। इसमें 16 सीटों पर तो सहमति बन गई और वार्ड भी फाइनल कर लिए गए। अंत तक भाजपा 20 सीटों की मांग कर रही थी मगर बात नहीं बनी।



आज कोई फैसला नहीं हुआ, आज फिर होगी बैठक

भाजपाके जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा का कहना है कि अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। अभी गठबंधन की दोनों पार्टियों की ओर से सीट प्रतिशतता को लेकर कोई निर्णायक फैसला नहीं लिया गया है। रविवार को एक बार फिर शरणजीत सिंह ढिल्लों और मनोरंजन कालिया की बैठक हो सकती है। इसी में दोनों पार्टियां सीटें फाइनल कर सकती है।

बागी उम्मीदवारों का अनुशासनी कमेटी करेगी फैसला

पार्टीउम्मीदवारों का फैसला भाजपा की कोर कमेटी की ओर से लिया जाना है। अगर कोई भी भाजपा नेता पार्टी के खड़े किए उॅमीदवार के विपरीत काम करेगा तो उसके खिलाफ अनुशासनीय कमेटी कार्रवाई करेगी। मनोरंजन कालिया ने भले यह तो नहीं कहा कि उसे पार्टी से निकाला जाएगा मगर यह जरूर कहा कि फैसला कोई भी हो सकता है। जबकि जैन ने साफ किया कि बागी उमीदवार ही नहीं बल्कि उसकी सपोर्ट करने वाला भी पार्टी से बाहर होगा।

अर्जियां 70 उम्मीदवार चुनने हैं केवल 17

भारतीयजनता पार्टी के बढे जनाधार के अनुसार पार्टी के स्थानीय नेता 50 सीटों पर ही चुनाव लड़ने की मांग करते रहे हैं। इसके लिए पार्टी ने बायोडाटा भी मांग लिए थे। पार्टी के निशान पर चुनाव लड़ने के लिए अब तक 70 लोगों की ओर से आवेदन किए गए हैं। पार्टी के लिए यहां समस्या खड़ी होगी कि कहां पर बाकी के उम्मीदवरों को खड़ा करें। क्योंकि संभावित उम्मीदवारों को नाराज करना पार्टी के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

स्टेट उपाध्यक्ष मोहन लाल सेठी के घर पर सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विधायक जैन के दो टूक जवाब पर मनोरंजन कालिया ने जैन को दरिया दिल वाला कहा तो माहौल हंसीमय हो गया। सब एक साथ खिल-खिलाकर हंस पड़े।

17 से 20 तक मिलेंगीं भाजपा को सीटें, कल शरणजीत सिंह ढिल्लों और मनोरंजन कालिया फिर करेंगे बैठक