पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा को सेवा समझकर पढ़ाते थे मास्टर हरबंस : सूद

शिक्षा को सेवा समझकर पढ़ाते थे मास्टर हरबंस : सूद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| नवयुगशिशु मंदिर स्कूल में शनिवार को पद्म विभूषण स्व. मास्टर हरबंस लाल की याद को समर्पित एक समागम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों उनके बेटे आर्य समाज के अध्यक्ष सत्य प्रकाश उप्पल की ओर से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान चेयरमैन प्रो. वीके सूद ने कहा कि मास्टर हरबंस लाल ने अपने पूरे जीवन में शिक्षा को सेवा समझकर विद्यार्थियों को पढ़ाया। आज उनके द्वारा शिक्षित बच्चे डाक्टर, एडवोकेट, इंजीनियर, अध्यापक के पदों पर तैनात हैं। उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दी गई सेवाओं को कभी भूलाया नहीं जा सकता। इस दौरान स्कूल के मैरिट में आए विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। स्कूल प्रिंसीपल मीरा सूद ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 80 प्रतिशत अंक लेने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है उनके लिए गर्व की बात है कि उनके स्कूल के दसवीं बाहरवीं के सभी बच्चे 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर मैरिट सूची में आए हैं।