- Hindi News
- वार्ड 42 में चल रहे 33 लाख के विकास कार्य, बांसल
वार्ड 42 में चल रहे 33 लाख के विकास कार्य, बांसल
मोगा| वार्डनंबर 42 से भारतीय जनता पार्टी के संभावी उमीदवार अनिल बंसल ने दावा किया है कि उनके वार्ड में करीब 33 लाख रुपए खर्च कर विकास के कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके लिए पहले से ही काम शुरू करवा दिया गया है, जबकि बाकी के टेंडर भी हो चुके हैं और यहां के काम भी जल्द शुरू कर दिए जाएंगे। बंसल ने कहा कि विरोधी बिना वजह नाकारातमिक प्रचार में लगे हैं बल्कि वार्ड में कभी विकास के कार्य रुके ही नहीं है। नगर निगम की ओर से लाखों रुपए के टेंडर किए हुए हैं और काम भी चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीन लाख रुपए में मनू हलवाई वाली गली, 11 लाख रुपए में सब्जी मंडी का फड़ बनाया जा रहा है। जबकि 7 लाख रुपए खर्च कर चैंबर रोड़ का फर्श लगवाया जा रहा है, यही नहीं राम गंज पार्क पर एक लाख रुपए, अहाता बदन सिंह की रोड़ पर 6 लाख रुपए और तीन लाख रुपए मासी ज्ञानो की गली पर खर्च किए जा रहे हैं। अनिल बंसल ने कहा कि उनकी ओर से वार्ड में बेहद इमानदारी और सेवा के तौर पर काम करवाए हैं।
अनिल बंसल।