22 को निगम चुनाव, अधिसूचना जारी
एडीसी (जनरल) कम एडीशनल जिला चुनाव अधिकारी अरविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि प्रदेश चुनाव कमीशन की ओर से नगर निगम के 50 वार्डों में 22 को होने वाली चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन चुनावों के लिए उम्मीदवार 7 से 11 फरवरी 2015 तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 12 को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 13 को उम्मीदवार अपने कागज वापस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि वोटों की गिनती 26 फरवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 27 तक चुनाव प्रक्रिया मुकम्मल कर ली जाएगी। संधू ने बताया कि वार्ड-1 से 10 के लिए रिटर्निंग अफसर एसडीएम सुरेंद्र कौर सहायक रिटर्निंग अफसर तहसीलदार रमेश कुमार होंगे। इन वार्डों के उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र जिला प्रबंधकीय काॅम्पलेक्स स्थित एसडीएम ब्लाॅक ब्यास कमरा नंबर- 12 में प्राप्त कर सकते है। इसी तरह वार्ड नंबर-21 से 30 के लिए रिटर्निंग अफसर उपमंडल अफसर मंडी बोर्ड सुखदर्शन सिंह, सहायक रिटर्निंग अफसर नितिन सूद होंगे। इन वार्डों के उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र जिला प्रबंधकीय काम्पलेक्स के मंडी बोर्ड ब्लाक जेहलम चनाव में जमा करवा सकते है। वार्ड नंबर-31 से 40 के लिए रिटर्निंग अफसर जन सेहत विभाग के कार्यकारी इंजीनियर बलवीर सिंह, सहायक रिटर्निंग अफसर उप मंडल अफसर जन सेहत विभाग चरणचीत सिंह होंगे। इन वार्डों के उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र जिला प्रबंधकीय काम्पलेक्स मोगा स्थित दफ्तर कार्यकारी इंजीनियर जन सेहत विभाग ब्लाक जेलम कमरा नंबर-313 में दाखिल करेंगे। वार्ड नंबर-41 से 50 के लिए रिटर्निंग अफसर मुख्य खेतीबाड़ी अफसर डाॅ. सुखदेव सिंह बराड़, सहायक रिटर्निंग अफसर डाॅ. कुलदीप सिंह होंगे। इन वार्डों के उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र जिला प्रबंधकीय काम्पलेक्स स्थित दफ्तर खेतीबाड़ी दफ्तर में कमरा नंबर-सी 206 में दाखिल करेंगे।
50 वार्डों के लिए 5 रिटर्निंग अफसर 5 सहायक रिटर्निंग अफसर तैनात