पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेलमेट पहनना जरूरी बचाएगा आपकी कीमती जान: सन्यासी

हेलमेट पहनना जरूरी बचाएगा आपकी कीमती जान: सन्यासी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| दैनिकभास्कर की ओर से चलाए जा रहे महाअभियान के साथ जुड़ते हुए समाजसेवा सोसायटी की ओर से शहर के अकालसर चौक में खड़े होकर युवकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया। सोसायटी के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह सन्यासी की अगुवाई में सदस्यों ने सड़क पर आने जाने वाले युवकों को ट्रैफिक नियमों को लेकर प्रेरित किया गुरसेवक सिंह सन्यासी ने इस दौरान युवाओं को बताया कि वह रोजाना ही हादसे में घायल और मौत के आगोश में चले गए लोगों के शवों को उठाते हैं। ज्यादातर देखने में आया है कि दोपहिया वाहन के सवारों की मौत सिर की चोट से होती है।