- Hindi News
- पेशी पर ले जाते हुए मोगा बाइपास से भागा ठग
पेशी पर ले जाते हुए मोगा बाइपास से भागा ठग
होशियारपुरकी जेल से फरीदकोट में पेशी पर ले जाते समय ठग पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे ही है। मगर होशियारपुर पुलिस ने इसकी सूचना मोगा पुलिस को शाम 6 बजे दी है। पुलिस को दिए बयान में उसे ले जाने वाली पुलिस टीम के एक सदस्य ने कहा कि वह उसे लेकर गाड़ी से उतरे थे और ठग अपना हाथ हथकड़ी से छुड़वाकर फरार हुआ है। ठग के खिलाफ पहले ही कोटकपूरा, थाना टांडा और गुरदासपुर में ठगी के कई अापराधिक मामले दर्ज हैं। अब पुलिस ने कोटकपूरा के नजदीकी गांव गुरु की ढ़ाब निवासी ठग निर्मल सिंह उर्फ गांधी , समेत पुलिस पार्टी के हवलदार नरिंदर सिंह, हवलदार जगतार सिंह समेत अज्ञात दो लोगों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया है।
पुलिसकी कहानी लग रही झूठी
पुलिसको दिए बयान में हवलदार जगतार सिंह ने पुलिस को बताया है कि वह निर्मल सिंह को बस के जरिए होशियारपुर जेल से लेकर आए थे। मोगा के कोटकपूरा बाइपास पर उन्होंने बस बदलनी थी। जैसे ही वह बस से उतरे तो निर्मल सिंह ने हथकड़ी से हाथ निकाला और इनोवा गाड़ी में सवार होकर फरार हो गया। गाड़ी में एक पुरुष और एक महिला मौजूद थे। वह इसके बाद फरीदकोट गए और इस संबंधी नायब कोर्ट को बताया। बाद में शाम 6 बजे इस बारे में मोगा पुलिस को सूचित किया गया। अगर होशियारपुर जाना था तो पुलिस को कोटकपूरा बायपास पर क्यूं उतरने की जरूरत पड़ी , क्यूंकि फरीदकोट के लिए मोगा के बस स्टैंड से मिलनी थी। कैसे कोई अपराधी हथकड़ी से हाथ निकलवा सकता है और पुलिस के कर्मचारी इतने ही अनाड़ी थे कि वह मोगा पुलिस को सूचित किए बिना फरीदकोट पहुंच गए।
यह है पूरी कहानी
पुलिसके एक सीनियर अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पुलिस वालों ने निर्मल सिंह की हथकड़ी खुद खोली थी और खाना भी खाया था। निर्मल सिंह ने पुलिस वालों को इतना अपने हक में ले लिया कि वह उसके बिना ही फरीदकोट पहुंचे और उसका वहां इंतजार करते रहे। जब वह नहीं आया तो शाम को यह कहानी पुलिस को बता मामला दर्ज करवा दिया।
मामलेकी जांच जारी
जांचअधिकारी एएसआई सतनाम सिंह का कहना है कि उसे ले जाने वाली पुलिस पार्टी पर कई सवाल उठ रहे हैं और हम मामले को गंभीरता से देख रहे हैं। मामले की जांच के बाद ही पूरी कहानी सामने आएगी।