पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज प्रताड़ना के आरोप में महिला समेत तीन नामजद

दहेज प्रताड़ना के आरोप में महिला समेत तीन नामजद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटकपूरा| दहेजको लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने पति, देवर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। कोटकपूरा वासी राज कुमार ने पुलिस उच्च अधिकारियों को दी गई शिकायत में बताया कि उसने अपनी पुत्री पूजा रानी की शादी मार्च 2008 में मोगा वासी राजिंदर कुमार के साथ की थी। शादी के समय उसने अपनी बेटी को हैसियत के अनुसार सोना, नकदी अन्य जरूरत का सामान दिया था, लेकिन उसके बाद भी उसके ससुराल वाले उसे और दहेज, कार नगदी की मांग करने लगे। उसे बच्चे समेत घर से निकाल दिया। पुलिस उच्चाधिकारियों को की गई इस शिकायत पर जांच कानूनी सलाह के बाद थाना सिटी पुलिस के पीडि़त महिला पुजा रानी के पति रजिंदर कुमार, देवर छिंदर पाल ननद बीनारानी के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। (परविंदर)