पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस कटर से बैंक का गेट काट सेफ काटने की कोशिश

गैस कटर से बैंक का गेट काट सेफ काटने की कोशिश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| गांवडाला में सहकारी बैंक के मेन गेट को अज्ञात चोरो ने गैस कटर से काटकर बैंक के अंदर रुपयों वाली सेफ को काटने का असफल प्रयास किया। इसके बाद चोर बैक से दो कंप्यूटर, गैस सिलेंडर और अन्य सामान चुराकर कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना अजीतवाल के सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर सोहन सिंह बताया कि उसके बेटे की शादी होने के चलते वह 19 से 31 जनवरी तक छुट्टी पर था। बैंक का चार्ज गांव तखानवध बैंक के मैनेजर निर्मल सिंह के पास था। उसने बताया कि 24 जनवरी को निर्मल सिंह ने उसे घटना के बारे में फोन पर सूचना दी। जब वह बैंक में पहुंचा और रुपयों वाली सेफ को खोलकर चेक किया तो उसे उसमें पड़े करीब 21 लाख रुपए और गनमैन की बंदुक वहां पडी थी। चोर बैंक से दो कंप्यूटर, गैस सिलेंडर, रूम हीटर गैस चूल्हा चोरी कर ले गए।