14 को खाली बर्तन खड़काकर करेंगे रोष
मोगा| पंजाबसरकार और शिक्षा विभाग विभाग ने कर्मचारियों की जायज मांगों को मानने के बावजूद पूर्ण रूप में लागू नहीं है। यह बात सर्व शिक्षा अभियान, रमसा दफ्तरी कर्मचारी यूनियन के प्रधान मनदीप सिंह ने शनिवार को हुई बैठक में कही। मनदीप सिंह मेंबर जैवल जैन ने बताया कि जत्थेबंदी की प्रदेश इकाई की आेर से लिए गए फैसले अनुसार जिलास्तर पर कर्मचारियों की बैठक की गई। रैली की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समूह कर्मचारी 14 फरवरी को होशियारपुर में रैली में हिस्सा लेंगे और बाजारों में खाली बर्तन खड़काकर सोई हुई सरकार की नींद खोलेंगे। सरकार ने कर्मचारियों की सेवाएं नियमित, पे स्कूल लागू करने अन्य मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो कर्मचारी होशियारपुर के बाद बठिंडा, धूरी पंजाब के बाकी शहरों में रैलियां करेंगे। (गुलाटी)