पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएसयू ने पंजाब सरकार का पुतला फूंककर की नारेबाजी

पीएसयू ने पंजाब सरकार का पुतला फूंककर की नारेबाजी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| पंजाबस्टूडेंट्स यूनियन की डीएम काॅलेज की इकाई ने शनिवार को मांगों को लेकर पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर पीएसयू के जिला प्रधान सुखजीत सिंह बुक्कन वाला ने कहा कि यह पुतला जो पिछले दिन एसएसए, रमसा के अध्यापकों पर रोपड़ में रोष प्रदर्शन द्वारा किए लाठीचार्ज के विरोध में फूंका गया है। इसी तरह रोपड़ में प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों उनके समर्थन में आए विद्यार्थी जत्थेबंदी के नेताओं को नाजायज जेलों में डाल दिया गया है और मामले दर्ज किए जा रहे है। जब इसके विरोध में रोष प्रकट करने के लिए नवा शहर के विद्यार्थियों ने डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के आगे धरना लगाया तो धरने उपरांत विद्यार्थियों को गिरफ्तार करके पुलिस अधिकारियों द्वारा धमकाया गया। जो बहुत ही निंदनीय है। इस मौके पर पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन डी.एम.कालेज इकाई के सचिव रशपाल, रघुवीर सिंह, सौरव, कमल, जस, राजू, राहुल हाजिर थे।(गुलाटी)