पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ फिरोजपुर के बीच नई डेली ट्रेन नौ फरवरी से

चंडीगढ़-फिरोजपुर के बीच नई डेली ट्रेन नौ फरवरी से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर|रेलयात्रियों कीसुविधा के लिए रेलवे ने चंडीगढ़ और फिरोजपुर के बीच नई डेली ट्रेन 14613/14614 चंडीगढ़ - फिरोजपुर चलाने का निर्णय किया है। 14613 चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस दस फरवरी को चंडीगढ़ से शाम 04.30 बजे चलेगी। उसी दिन रात 9 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। वापसी में 14614 फिरोजपुर-चंडीगढ एक्सप्रेस 11 फरवरी को फिरोजपुर से सुबह 7 बजे चलेगी। उसी दिन 11.45 बजे चंडीगढ पहुंचेगी। इसमें 10 सामान्य श्रेणी और दो स्लीपर कोच वाली डेली ट्रेन मोहाली, समराला, लुधियाना, जगराओं, मोगा और तलवंडी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।