- Hindi News
- मोगा फरीदकोट पेशी पर ले जाते समय ठग फरार
मोगा- फरीदकोट पेशी पर ले जाते समय ठग फरार
होशियारपुर से फरीदकोट पेशी पर ले जाते समय कोटकपूरा के नजदीकी गांव गुरू की ढाब का कथित ठग निर्मल सिंह उर्फ गांधी हिरासत से फरार हो गया। हवलदार जगतार सिंह ने बताया कि मोगा के कोटकपूरा बाइपास पर वे बस बदलने लगे तो गांधी अपना हाथ हथकड़ी से छुड़वाकर फरार हो गया। पुलिस ने उसके अलावा हवलदार नरिंदर सिंह, हवलदार जगतार सिंह समेत दो अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है।