पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माली ने महिला को लौटाया पर्स, 10 हजार की थी नकदी

माली ने महिला को लौटाया पर्स, 10 हजार की थी नकदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजके युग में भी ईमानदारी जिंदा है, जिसकी मिसाल बुधवार को सिविल अस्पताल में देखने को मिली। ओपीडी परिसर में दवाई लेने आई एक महिला का पर्स गिर गया था जो अस्पताल में तैनात माली को मिला। महिला को पर्स गिरने के बारे में बताने समेत रोते हुए देख माली ने पर्स महिला को लौटा ईमानदारी की मिसाल कायम की।

जानकारी अनुसार मोगा के एक गांव से अपनी बीमारी की दवाई लेने के लिए बुधवार को महिला ओपीडी स्लिप कटवा अस्पताल के ओपीडी परिसर में पहुंची थी। जहां उसने देखा कि उसका पर्स कहीं गिर गया है। इस पर उसके होश उड़ गए और वह चीखने चिल्लाने लगी। महिला ने लोगों को बताया कि उसके पर्स में 10 हजार रुपए की नकदी थी। वहां पहुंचे सिविल अस्पताल के माली रामसुंदर ने तुरंत बाहर ओपीडी स्लिप कटवाने वाली जगह पर पर्स मिलने की बात कह उसने उक्त महिला को लौटा दिया। जिस पर महिला ने उसका धन्यवाद करने सहित उसे खुश होकर नकद इनाम भी दिया (संदीप)

माली राम सुंदर