लूटपाट गिरोह के चार लोग काबू, सात फरार
कैंटर को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी फरार
पुलिसने लूटपाट, डकैती झगड़े वाली जगहों के कब्जे दिलवाने की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के 11 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 4 लोगों को काबू कर उनके पास से 2 पिस्टल बरामद किए हैं। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह के सदस्यों की संख्या 30 से 35 हो सकती है। थाना सदर के एएसआई तारा सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव झंडेयाना के पास एक इनोवा गाड़ी में सवार केवल सिंह, विक्की निवासी राजेयाना, जस्सी ज्ञानी निवासी पंजगराई खुर्द, राजवीर सिंह निवासी कोटला, बहादुर सिंह, रंजीत सिंह, ज्योति, हैरी, रामा, माली निवासी दारापुर, प्रितपाल सिंह निवासी मुगलू पत्ती बाघापुराना जोकि गांव झंडेयाना के एरिया में घूम रहे हैं। उनके पास असलहा आर तेजधार हथियार हैं और लूटपाट के समान समेत काबू सकते हैं। पुलिस पार्टी ने गांव झंडेयाना से गिरोह के केवल सिंह, बहादर सिंह, ज्योति और प्रितपाल को काबू कर लिया जबकि उनके 7 साथी मौके से फरार हो गए। एएसआई तारा सिंह ने बताया कि काबू किए लोगों में बहादर सिंह प्रितपाल के पास से दो पिस्टल बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और काबू किए लोगों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इनसे और वारदातों के सुराग लग सके (गुलाटी)