पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्राले की चपेट में आने से गई छात्र की जान, चालक फरार

ट्राले की चपेट में आने से गई छात्र की जान, चालक फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगारोड पर बाबा खेतरपाल मंदिर के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आकर कुचले जाने से डीएवी पब्लिक स्कूल के 11वीं कक्षा छात्र की मृत्यु हो गई। अविचल नामक छात्र घटना के समय ट्यूशन पढ़ कर घर लोट रहा था। ट्राला चालक ट्राले समेत घटनास्थल से फरार हो गया। देवी वाला रोड पर ट्रांसपोर्ट कंपनी और फ्लोर मिल के संचालक नरेश कुमार अरोड़ा का इकलौता पुत्र अविचल अरोड़ा सुबह करीब सात बजे मोटरसाइकिल पर ट्यूशन से वापस लोट रहा था कि अचानक मोगा रोड पर बाबा खेतरपाल के स्थान के ठीक सामने नये बस स्टैंड की और से रहे तेज रफ्तार ट्राला चालक ने उसे सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल समेत अविचल ट्राले के नीचे गया ट्राले का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। सिर कुचले जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

ट्राला चालक घटना के तुरंत बाद ट्राले समेत घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के पिता नरेश कुमार की शिकायत पर आरोपी अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को छात्र के अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में सगे संबंधियों ने परिवार को सांत्वना देते हुए भरे मन से उसे अंतिम विदाई दी। शहर वासियों ने शहर में बढ़ रही यातायात की समस्या पर ध्यान देने और शहर के संकरे व्यस्त क्षेत्रों में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने को कारगर कदम उठाने की मांग प्रशासन और पुलिस से की है। (परविंदर)

अविचल अरोड़ा का फाइल फोटो