- Hindi News
- आत्महत्या पीड़ितों के परिवार को मिले मुआवजा और नौकरी
आत्महत्या पीड़ितों के परिवार को मिले मुआवजा और नौकरी
पंजाबभर के मजदूरों की ओर से अनाज मंडी में लोक जगाओ रैली कर रोष प्रदर्शन किया है। वह खुदकुशी करने वाले किसानाें के पीडि़तों को मुआवजा नौकरी देने, जमीनी सुधार लागू करने, कर्जे, गुंडागर्दी नशे खत्म करने, कई महीनों से जेल में बंद नेता शिंगारा सिंह मान कंवलप्रीत सिंह पन्नू समेत पकड़े गए नेता रिहा करने समेत काले कानून रद्द करने, बेघर जरूरतमंदों को प्लाट देने, मनरेगा तहत साल भर के रोजगार की गारंटी करने, बाढ़ कारण हुए नुकसान की पूर्ति करने की मांग कर रहे हैं।
रैली में बड़ी संख्या महिलाएं भी शामिल हुई थीं। रैली को लेकर पुलिस ने बड़े स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अनाज मंडी को जाते सभी रास्तों पर पुलिस बल की तैनाती तो की गई थी, मगर रैली में शामिल होने से किसी को भी नहीं रोका गया। इस दौरान भाकियू एकता के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां, पंजाब खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोरा सिंह नसराली, महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां, लक्ष्मण सिंह सेवेवाला, प्रदेश सीनियर उप प्रधान झंडा सिंह जेठूके, महिला विंग की नेता हरिंदर कौर बिंदू, कर्मजीत कौर दबड़ा, पंजाबी रंग मंच के बाबा बोहड़ गुरशरण सिंह की बेटी डा. नवसरण, हरदीप सिंह टल्लेवाल ने अकाली-भाजपा केन्द्र की मोदी सरकार को किसान, मजदूर महिला विरोधी बताया।
उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने फरवरी 2014 में जत्थेबंदियों से समझौता किया था कि मुआवजे से वंचित आत्महत्या पीडि़तों की तुरंत पड़ताल करवाई जाएगी। 6 महीनों से पहले किसान मजदूर पक्षीय कर्जा कानून बनाया जाए, प्लाटों के कब्जे 25 फरवरी से पहले दिए जाएगे, जरूरतमंदों को प्लाट देने के लिए प्रस्ताव डलवाए जाएंगे। मगर सरकार अपने लिखित वायदों से भाग रही है। उन्होंने ऐलान किया कि सरकार के इन कच्चे चिट्ठों का जबाव दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांगों की ओर तुरंत ध्यान देने की मांग की।
अंत में चेतना कला केंद्र बरनाला की टीम की ओर से हरविंदर दीवाना के निर्देशक में अमोलक सिंह द्वारा लिखे बाजी मार गया बठिंडा वाला मोर्चा उठो जागो पगड़ी को संभाले कोरियोग्राफी पेश की गई। (शिवा)
नई अनाज मंडी में लोक जगाओ रैली में उपस्थित अलग अलग जिलों से आए यूनियन के सदस्य