पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा कर्मचारी यूनियन ने तीसरे दिन भी की नारेबाजी, कैंडल मार्च आज

मनरेगा कर्मचारी यूनियन ने तीसरे दिन भी की नारेबाजी, कैंडल मार्च आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साझाएक्शन कमेटी के आह्वान पर मनरेगा कर्मचारी यूनियन, पंचायत एवं 108 एंबुलेंस यूनियन की ओर से जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जारी हड़ताल के तीसरे दिन बुधवार को कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान मनरेगा कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान रंजीत सिंह, हरमनदीप सिंह, गुरदीप सिंह, जगदीप सिंह, पंचायत यूनियन के पंजाब प्रधान अमृतपाल सिंह, रेखा रानी, 108 एंबुलेंस यूनियन के सरबजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह सेखों ने कहा कि 2 से 12 सितंबर तक पंजाब सरकार से बैठकें मांगों संबंधी हुई, लेकिन कोई परिणाम नहीं निगला।

अगर सरकार ने 18 सितंबर को होने वाली बैठक में सरकार की ओर से मुलाजिमों के पे स्केल देकर पंचायत विभाग में लिया तो 18 सितंबर को पूरे पंजाब में 24 घंटों की भूख हड़ताल की जाएगी। 18 सितंबर को शहर में सांय को कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

19 सितंबर को पूरे पंजाब के शहरों में रैलियां करके पंजाब सरकार की अर्थी फूंकी जाएगी। मनरेगा रोजगार प्राप्त मजदूर यूनियन के प्रदेश नेता शेर सिंह दौलतपुरा, जगसीर खोसा ने सरकार से मांगों की ओर ध्यान देने की अपील की। (शिवा)

प्रबंधकीय कॉम्पलेक्स के बाहर तीसरे दिन प्रदर्शन करते सांझा कमेटी के सदस्य।