पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाई ने कबहन और उसके प्रेमी पर जताया हमला करने का संदेह

भाई ने कबहन और उसके प्रेमी पर जताया हमला करने का संदेह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवपुराने वाला निवासी युवक ने अपनी बहन और उसके एनआरआई प्रेमी पर मंगलवार की रात को तीन मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात 9 लोगों की ओर से उस पर हमला कर घायल करने की आशंका जताई है। घायल युवक को उसके वारिसों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचाराधीन गांव पुराने वाला निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता की वर्ष 2003 में मौत हो गई थीं। वह 4 बहनों का इकलौता भाई है। उसकी एक बहन का गांव के ही एक एनआरआई के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। इस कारण वह पिछले कुछ महीनों से घर से जा चुकी हैं। वह इसके लिए अपनी बहन का विरोध करता था। इसी के चलते उसकी बहन की ओर से उसे कई बार फोन पर धमकाया जा रहा था। उसने बताया कि मंगलवार की रात्रि उनके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे घर से बाहर बुला लिया और इसी दौरान अज्ञात युवकों ने उस पर हमला करके घायल कर दिया। सिविल अस्पताल में मौजूद राजेंद्र की बहन पवनदीप कौर मौसेरे भाई जसवीर सिंह ने कहा कि उनकी बहन उक्त एनआरआई के साथ कहीं अज्ञात स्थान पर रह रही है और पहले भी उनके बाई राजेन्द्र सिंह को धमकियां दे चुकी हैं। (संदीप)