पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला में शिव तांडव और नारद मोह का मंचन किया

रामलीला में शिव तांडव और नारद मोह का मंचन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीमोगा आर्ट्स क्लब की ओर से प्रभु श्रीराम की लीलाओं पर आधारित रामलीला का मंचन मंगलवार रात को पुरानी अनाज मंडी में शुरू हो गया है। पहली नाइट का आरंभ बतौर मुख्यातिथि पहुंचे बंटी सिंह ने ज्योति प्रचंड की, दर्शन सिंह ने ध्वजा रोहण और दविंद्र बराड़ तथा समूह मैनेजमेंट ने संयुक्त रुप से स्टेज उद्घाटन कर किया। रामलीला के पहले दिन भजन गायक विजय बालम एंड पार्टी की ओर से हे महादेव मेरी लाज रहे...गणपति राखो मेरी लाज .. से किया।

इस दौरान हे शंभू बाबा मेरे भोले नाथ... भजनों पर भगवान शिव पार्वती की ओर से नृत्य पेश किया गया। वहीं रामलीला के मंच पर नारद जी का तपस्या करते हुए कामदेव की ओर से उनकी तपस्या भंग करना, तपस्या भंग होने पर कामदेव का नारद मुनि से क्षमा मांगना, नारद का भगवान विष्णु ब्रह्मा शिव के दरबार में जाकर कामदेव को हराने की बात करना आदि दृश्य दिखाए गए।

वहीं श्रवण द्वारा अंधे माता पिता को तीर्थ धामों की यात्रा करवाना, राजा दशरथ की ओर से श्रवण का वध करना आदि दृश्य दिखाए गए। क्लब के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि रामलीला के मंच पर पात्रों की ओर से रोजाना भगवान राम की अलग अलग लीलाओं के दृश्य दिखाए जाएंगे। इस दौरान आए हुए मुख्य मेहमानों को मोगा आर्ट्स क्लब की मैनेजमेंट द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अजय शर्मा, विनय कुमार शर्मा, कश्मीरी लाल जिंदल, तेजभान जिंदल, नवीन कुमार सिंगला, सुनील गर्ग, राज कुमार सिंगला, शिव चौपड़ा, कर्मबीर कौशिक, डायरेक्टर तरसेम गर्ग, सुखदेव सिंह टैणी, रजिंद्र जिंदल काला, ओपी शर्मा, विजय कुमार गर्ग, अजय कथूरिया लोकेश लक्की, राज कुमार धमाका, संजीव कुमार जोजी, हैपी गुरु, राज कुमार गाबा समूह सदस्यगण उपस्थित थे। (शिवा)

श्रीराम के साथ भरत मिलाप का दृश्य पेश करते पात्र।

उदघाटन करके रामलीला की शुरुआत करते दी मोगा आर्ट्स क्लब के सदस्य।

भरत विलाप का दृश्य देख भावुक हुए श्रद्धालु

मोगा |सीता स्वयंवरकला केंद्र की ओर से गीता भवन चौक में जारी भगवान श्रीराम की लीलाओं पर आधारित रामलीला के मंच पर मंगलवार रात को श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू छलक उठे। समय था भगवान राम का राज्य को छोड़कर बनवास में जाना। एक तरफ जहां भगवान राम माता सीता लक्ष्मण बनवास के लिए जाते हैं। वहीं भगवान राम के भाई भरत और शत्रुघ्न का जंगलों में आकर उनको अ