प्रदेश स्तरीय डेलीगेट इजलास 27 से
मोगा| रेवेन्यूपटवार यूनियन की ओर से प्रदेश स्तरीय डेलीगेट इजलास 27 28 सितंबर को बाघापुराना में करवाया जा रहा है। इसकी तैयारियों के लिए बैठक प्रधान रवि कुमार की प्रधानगी में हुई। जिला प्रधान रवि कुमार ने बताया कि इस बार मोगा में स्टेट बाडी का 2 साल का चुनाव इजलास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानूनगो ने पहले बतौर पटवारी लंबा समय जिले में काम किया है। पटवारी की आसामी से प्रमोट होकर अब कानूनगो की आसामी पर अपने फर्ज निभा रहे है। उन्होंने सभी साथियों को डेलीगेट इजलास में शामिल होने की अपील की। बैठक में कानूनगो दर्शन सिंह, सोहन सिंह गिल, गुरमेल सिंह, शीतल कुमार, गुरनाम सिंह, रतन सिंह, सुरजीत सिंह, सोहन सिंह गिल हाजिर थे।(गुलाटी)