पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रिटिश काैंसिल ने दी गई ट्रेनिंग

ब्रिटिश काैंसिल ने दी गई ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |ब्रिटिश काउंसिलकी ओर से बैटरथिंक संस्था के ट्रेनरों को आइलेट्स के आधुनिक तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। संस्था के डायरेक्टर गौरव गुप्ता ने बताया कि संस्था के 4 ट्रेनर अनुपम शर्मा, चीफ ट्रेनर नवजीत कौर, प्रनीत कौर संदीप कौर संघा ने ब्रिटिश कौंसिल की ओर से ट्रेनिंग लेकर आइलेट्स के आधुनिक तरीकों संबंधी जानकारी प्राप्त की। इनका संस्था में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उक्त ट्रेनरों ने संस्था के दूसरे ट्रेनरों से भी आइलेट्स के आधुनिक तरीकों संबंधी विचार सांझे किए। गुप्ता ने बताया कि ब्रिटिश कौंसल की ओर से उक्त चारों ट्रेनरों को आइलेट्स स्किल सेमीनार का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नरिंदर सिंह, ट्रेनर शुभम बांसल, ट्रेनर मानिक हांडा, मनिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, मनप्रीत कौर, सोनिया, शिव कुमार, राजपाल सिंह, नीतीश शर्मा, मनिंदर सिंह. मनप्रभलीन कौर, अरमिंदर संघा, बलकरन सिंह, गुरदीप सिंह, तरनजोत सिंह, संदीप धालीवाल, सिमरनजीत सिंह मान, दीपक, प्रीति शर्मा आदि उपस्थित थे।