बच्चों में करवाई गणित प्रतियोगिता
मोगा| रोहितएजुकेशन सेंटर में गणित विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के 5वी से लेकर 10वीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। सेंटर हेड विकास सिंगला ने बताया कि एजुकेशन सेंटर में समय समय पर इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाई जाती है। वहीं बच्चों को आइलेट्स की शिक्षा भी प्रोजेक्ट के माध्यम से नई तकनीकी से दी जाती है। सेटंर हेड विकास सिंगला ने गणित प्रतियोगिता में पहला, दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नेहा, सुरेंद्र, प्रो. मनजीत, अमृतपाल आदि उपस्थित थे।