पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्राफा बाजार में पांच दिनी विश्वकर्मा पूजन शुरू

सर्राफा बाजार में पांच दिनी विश्वकर्मा पूजन शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |समूह बंगालीकारीगर एवं स्वर्णकार संघ की ओर से छठा सार्वजनिक विश्वकर्मा महोत्सव बुधवार को शुरू किया गया। 5 दिन तक चलने वाले इस उत्सव में सुबह और सांय भक्तों की ओर से पूजन आरती की जाएगी। बुधवार सुबह पं. रणधीर शर्मा की अध्यक्षता में समूह बंगाली कारीगरों ने पूजा करके सर्राफा बाजार में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की गई। सर्राफा बाजार के प्रदीप कुमार बजानिया ने बताया कि संघ की ओर से 20 सितंबर को रात्रि 8 से 12 बजे तक माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा। 21 सितंबर को सुबह 8 बजे हवन, 10 बजे भंडारा और दोपहर 2 बजे शोभा यात्रा के साथ भगवान विश्वकर्मा जी की मूर्ति को विसर्जन के लिए हरिके पतन ले जाया जाएगा। इस अवसर पर दविंदर जोड़ा, यशपाल पाली, बलवीर सिंह रामूवालिया, राजकुमार, साहिल, पिंटू, अमित, मनोज कुमार, राजू, प्रदीप आदि उपस्थित थे।

भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना के बाद पूजा करते श्रद्धालु।